CHOWKIDAR/चौकीदार
Image Credit : Google
अचरज में संसार पड़ा है,तत्तपर चौकीदार जी,
दुश्मन सीमा पार डरा है,तत्तपर चौकीदार जी,
दहशत में गद्दार पड़ा है,तत्तपर चौकीदार जी,
चोरों का सरदार डरा है,तत्तपर चौकीदार जी।
दौड़-दौड़ कर शोर मचाते,
सब चोरों को साथ मिलाते,
मूर्ख समझकर जन-जन में वो,
चौकीदार को चोर बताते,
मुश्किल है हमको फुसलाना,हम हैं अब तैयार जी,
मुश्किल अब है सेंध लगाना,तत्तपर चौकीदार जी,
फक्र से चौड़ी छाती सैनिक करता जय जयकार जी,
अब मुश्किल तेरा बच पाना,जिद्द पर चौकीदार जी।
बीमा,पेंशन,मुफ्त दवाई,
गैस के चूल्हे, बिजली आई,
शौचालय घर-घर बनवाकर,
स्वच्छ वतन की राह दिखाई,
जन-जन के खाते खुलवाए,तूने चौकीदार जी,
कृषकों के पैसे खातों में आये चौकीदार जी,
पेंशन से मजदूर को जोड़ा तूने चौकीदार जी,
डिजिटल भारत देख बिचौलिए बेबस और लाचार जी।
सारे जग में हिन्द के चर्चे,
दम अपना दिखालए हम,
योग और आयुर्वेद का परचम
जग में फिर लहराए हम,
पुनः संस्कृति चहक उठी है,तत्तपर चौकीदार जी,
मंदिर-मंदिर दौड़ रहे सब,बदली सबकी राह जी,
स्नेह दिखाते झूठे सब हम से वर्षों के बाद जी,
एक राग सबको सिखलाया तूने चौकीदार जी।
तेरा जैसा घर वैसा ही,
ना बदले हैं रिस्तेदार,
बैंक के खाते अब भी खाली,
फिर भी चोर तूँ चौकीदार,
सबके रिश्तेदार हैं नेता पर तूँ ही मक्कार जी,
जात-पात की बात करे सब पर तूँ ही गद्दार जी,
राजतन्त्र सा दल और वारिस हैं सबके तैयार जी,
फिर भी दलगत सोच यहाँ तेरी ही चौकीदार जी,
सम्हल के रहना दुश्मन तेरे लाखों चौकीदार जी।
युग बदले बदली दुनियाँ पर
तुमको बदल ना पाए हम,
वाह सियासत साथ रहे पर,
तुमको समझ ना पाए हम,
सच मानों तो हम भोले हैं मेरे चौकीदार जी,
कौन प्रहरी-चोर पता ना मुझको चौकीदार जी,
फिर भी अपनों जैसे तुम ही दिखते चौकीदार जी,
धूर्त नहीं बन जाना तुम भी मेरे चौकीदार जी,
तेरे कारण खुद को मैंने माना चौकीदार जी,
हम भी चौकीदार जी,हाँ हम भी चौकीदार जी।
!!! मधुसूदन !!!
Acharaj mein sansaar pada hai,tattapar chaukeedaar jee,
dushman seema paar dara hai,tattapar chaukeedaar jee,
dahashat mein gaddaar pada hai,tattapar chaukeedaar jee,
choron ka saradaar dara hai,tattapar chaukeedaar jee.
daud-daud kar shor machaate,
sab choron ko saath milaate,
moorkh samajhakar jan-jan mein vo,
chaukeedaar ko chor bataate,
mushkil hai hamako phusalaana,ham hain ab taiyaar jee,
mushkil ab hai sendh lagaana,tattapar chaukeedaar jee,
phakr se chaudee chhaatee sainik karata jay jayakaar jee,
ab mushkil tera bach paana,jidd par chaukeedaar jee.
beema,penshan,mupht davaee,
gais ke choolhe, bijalee aaee,
shauchaalay ghar-ghar banavaakar,
svachchh vatan kee raah dikhaee,
jan-jan ke khaate khulavae,toone chaukeedaar jee,
krshakon ke paise khaaton mein aaye chaukeedaar jee,
penshan se majadoor ko joda toone chaukeedaar jee,
dijital bhaarat dekh bichaulie bebas aur laachaar jee.
saare jag mein hind ke charche,
dam apana dikhaale ham,
yog aur aayurved ka paracham
jag mein phir laharae ham,
punah sanskrti chahak uthee hai,tattapar chaukeedaar jee,
mandir-mandir daud rahe sab,badalee sabakee raah jee,
sneh dikhaate jhoothe sab ham se varshon ke baad jee,
ek raag sabako sikhalaaya toone chaukeedaar jee.
tera jaisa ghar vaisa hee,
na badale hain ristedaar,
baink ke khaate ab bhee khaalee,
phir bhee chor toon chaukeedaar,
sabake rishtedaar hain neta par toon hee makkaar jee,
jaat-paat kee baat kare sab par toon hee gaddaar jee,
raajatantr sa dal-vaaris hain sabake yahaan taiyaar jee,
phir bhee dalagat soch yahaan teree hee chaukeedaar jee,
samhal ke rahana dushman tere laakhon chaukeedaar jee.
yug badale badalee duniyaan par
tumako badal na pae ham,
vaah siyaasat saath rahe par,
tumako samajh na pae ham,
sach maanon to ham bhole hain mere chaukeedaar jee,
kaun praharee-chor pata na mujhako chaukeedaar jee,
phir bhee apanon jaise tum hee dikhate chaukeedaar jee,
tere kaaran khud ko mainne maana chaukeedaar jee,
ham bhee chaukeedaar jee,haan ham bhee chaukeedaar jee.
!!! Madhusudan !!!
Your words are magical – you portrayed the situation so well – a masterpiece
Thank you very much for your valuable comments.
My absolute pleasure my friend
मोदी जी के योगदान का वर्णन उल्लेखनीय है।
सुक्रिया आपका सराहने के लिए।
बहुत ही अच्छी रचना है सर।
सुक्रिया आपका ।
हमारे प्रधानमंत्रीजी के बहतरीन योगदान का प्रतीक है आपके यह कविता।
बधाई हो।✌️👌👏👏👏💐💐
धन्यवाद आपका पसन्द करने और सराहने के लिए।
Very very correct. Nicely written.
Thank you very much for your valuable comments.
अरे अरे अरे …. लग रहा है अब भाई साहब खुलकर चुनाव प्रचार में उतर आये हैं…
फिर एक बार.. 😀
अरे नहीं भाई जी।😀 हम तो मजबूत विपक्ष चाहते हैं और अच्छा नेतृत्व जो जाति धर्म से ऊपर उठ देश को बुलन्दी तक ले जाये। मगर हम उसे जाति धर्म से ऊपर उठने ही नहीं दे रहे।
कल भी हमने मोदी जी को नहीं जिताया था बल्कि कांग्रेस को हराया था। आज कांग्रेस में बहुत अच्छे अच्छे नेता हैं।काश कांग्रेस अपनी पार्टी को पुस्तैनी जायदाद ना समझ अच्छे चेहरे को प्रधानमंत्री के रूप में आगे लाते तो हम पहले होते जो उनका साथ देने पर विचार करते। ऐसा नहीं कि मोदी जी बहुत अच्छा कर गए फ़ॉर भी शेष से बेहतर है।
राष्ट्रवादी ताकतें सत्ता में रहे तो बेहतर है!
बिल्कुल मित्र।
प्रखर रहिये, मुखर रहिये!
क्योंकि रामधारी सिंह कि “तटस्थ” वाली कविता तो सुनी ही होगी अपने!
Madhusudanji pls share this on Twitter and tag PMO to it….
Tag kaise karte hain …bhayeeji
Arey link share fir @pmoindia type par do
Ok boss.
मोदिया संघे देश बोलै, मैं भी चौकीदार,
पप्पू खींचैं बाँही, सामने देखाइल हार,
सामने देखाईल हार, गठबंधन के नाव पर मारें चप्पू, पूरी टोली साथ खड़ी हो, बोले ‘मैं भी पप्पू’।
.
.
बौना बोला पप्पू से, गठबंधन कर लो आज,
प्यार हमारा छिपा कहाँ है, नहीं कोई अब राज,
नहीं कोई अब राज, लगभग लगभग सब श्योर हैं,
पता है चौकीदार नहीं, चिल्लाने वाले ही चोर हैं।
जोगीरा सा रा रा रा😂😂😂😀😀🙏🙏
विपक्ष की मजबूती ही सफल लोकतंत्र का आधार है।मगर आज विपक्ष भटक सा गया है। पांच साल का वनवास उसे सहन नहीं हो रहा और कोई भी कदम उठाने से बाज ना आकर अपना स्तीत्व खत्म करने पर तुला है। राहुल जी से हमें बैर नहीं मगर कुछ तो सही करें। प्रियंका कहीं अधिक सही नपी तुली मुद्दे बोल रही है। ऐसा नहीं की मोदी जी बहुत अच्छा कर गए मगर उनसे तो बेहतर जरूर हैं।
विपक्ष में या तो सब राजाओं के बेटे बेटी है…. राहुल ,अखिलेश ,तेजस्विनी ,प्रियंका,कुमारस्वामी,मुफ्ती,चंद्रबाबू, उमरउअब्दुल्ला,और भी है… ये सब देश को अपनी बाप की जागीर समझते है … ..जिनसे सबसे ज्यादा उम्मीद की थी किसी जमाने वोह तो पता नहीं क्या बन गए ..अरविंद बौना 🙏🙏🙏
हा कमियां हैं मोदी जी में …पर ऊपर लिखे नामो में कोई ऐसा नहीं जो उनकी जगह लेने के आस पास भी हो…..
उनको सबको परिवार को बचाना है….और इनका परिवार देश ही है …..
जनता अटल जी सरकार के साथ जो मूर्खता की थी वो फिर से ना हो तो अच्छा ही है ….😐😐😐
सिर्फ मोदी विरोध में मूर्खो को देश ना सौंपे यही प्रार्थना रहेगी… बाकी अपना क्या है ,बैंकॉक थाईलैंड कहीं भी मोक्ष प्राप्ति के लिए निकल जाएंगे😜😜😜
हा हा हा।अरविंद बौना। खोदा पहाड़—–निकली—-
👌👌👌👌 waah waah bahut he सटीक लिखा है 👍😀
इसको ट्विटर पर डालते हैं ,पसंद होगा काफी..दादा
चलिए ट्विटर पर भी आपके साथ हो लिए।
दादा 😍😍😘
Facebook PE nahi hu Mai … Exam k baad whatsapp PE bhi judta AAP se …
बिल्कुल हर जगह जुड़ जाएंगे।