WAQT/वक्त
जिस साल का जश्न मनाया था,
कुछ खोया था कुछ पाया था,
वह साल गुजरने वाला है,कुछ नया सा आनेवाला है|
कुछ दौड़ में आगे निकल गए,
कुछ बीच सफर में बिछड़ गए,
कुछ कदम कदम पर साथ खड़े,
कुछ मिलकर भी अनजान से हैं,
कुछ ख्वाहिश थे जो पूर्ण हुए,
कुछ ख्वाहिश चकनाचूर हुए,
कुछ खफा,खफा से रहते हैं,
कुछ हंसकर बाते करते हैं,
कुछ की यादें ही ज़िंदा है,वह साल गुजरनेवाला है|
जो छोड़ गए वे प्यारे थे,
जो भूल गए वे न्यारे थे,
कुछ और मिलेंगे जीवन में,
नवफूल खिलेंगे जीवन में,
हम सबका साथ निभाएंगे,
नववर्ष का जश्न मनाएंगे,
आओ हर गम का अंत करे,
इस साल का अंतिम जश्न करें,
सूरज अब ढ़लनेवाला है,
ये साल गुजरनेवाला है,
कुछ नया सा आनेवाला है,कुछ नया सा आनेवाला है|
!!!मधुसूदन!!!
Jis saal ka jashn manaaya tha,
kuchh khoya tha kuchh paaya tha,
vah saal gujarane vaala hai,kuchh naya sa aanevaala hai|
kuchh daud mein aage nikal gae,
kuchh beech saphar mein bichhad gae,
kuchh kadam kadam par saath khade,
kuchh milakar bhee anajaan se hain,
kuchh khvaahish the jo poorn hue,
kuchh khvaahish chakanaachoor hue,
kuchh khapha,khapha se rahate hain,
kuchh hansakar baate karate hain,
kuchh kee yaaden hee zinda hai,vah saal gujaranevaala hai|
jo chhod gae so pyaare the,
jo bhool gae jo nyaare the,
kuchh aur milenge jeevan mein,
navaphool khilenge jeevan mein,
ham sabaka saath nibhaenge,
navavarsh ka jashn manaenge,
aao har gam ka ant kare,
is saal ka antim jashn karen,
sooraj ab dhalanevaala hai,
yah saal gujaranevaala hai,
kuchh naya sa aanevaala hai,kuchh naya sa aanevaala hai|
!!!Madhusudan!!!
So motivating, so deep and such a pious thought. Brilliant
Dhanyawad apka pasand karne aur sarahne ke liye.
My pleasure always. Always a pleasure reading your work
बहुत सही . दिल छूने वाली पंक्तियाँ –
कुछ बीच सफर में बिछड़ गए…..
धन्यवाद आपका पसन्द करने और सराहने के लिए।
बहुत सुंदर लेखनी के साथ विदाई
🙏🙏
धन्यवाद भाई पसन्द करने और सराहने के लिए।
ummid he aap writer ke tor par kuchh achhi baten kahaniyon ko filmi roop de sake
thanks again for your help with these services please email us at our office at Ahmedabad Gujarat India Phone number 8460798933
yahan to ek poora karvaan nikal gaye
aur hum dhool ke gubbare hi dekhte reh gaye!!!
badhiya likha hai bhai ji, atma avlokan ke liye achha hai.
क्या बात ।।। क्या बात।।। बेहतरीन पंक्तियाँ।
धन्यवाद भाई जी पसन्द करने और सराहने के लिए।
कुछ नया सा आनेवाला है….
ऊर्जावान कर दिया आपने❤️
धन्यवाद पवन जी पसन्द करने और सराहने के लिए।
मधुसूदन सर मैं जब भी आपकी कविता को पढ़ता हूं तो कुछ कह नहीं पाता……बस मुस्कान आ जाती है चेहरे पे और 5-7 मिनट सोचता हूँ क्या कहूं……सच कहूं तो शब्द कम हो जाते है या शब्द हि नजर नहीं आते…….बहुत हि अच्छी कविता रहती है आपकी😊
हा हा। आपसबों का प्रेम और लेखनी पढ़कर मैं भी लिखने लगा हूँ।बहुत बहुत धन्यवाद आपका पसन्द करने और सराहने के लिए।
very well penned poem. The years went by and the sun Moon stars gaze upon the universe.
Absolutely…..Thanks for your appreciation.
All the best
Swagat apka.
आगे बढ़ते रहना चाहिए ,अच्छी बातें,अच्छी आदतें,एक सकारात्मक सोच के साथ।पुराने गिले सिकवे भुला कर, मुस्कुराते हुए एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए
आपकी कविता भी कुछ ऐसा ही भाव रख रही।
शानदार है सर 🎆👌👌👌☺️🌹🌹
धन्यवाद भाई पसन्द करने और सराहने के लिए।।निश्चित आगे बढ़ते रहना ही जिंदगी का मूलमंत्र है।