Image Credit : Google
आज द्वारिकाधीश जश्न में आए मित्र सुदामा जी,
स्व आसन स्थान दिए सकुचाये मित्र सुदामा जी,
देख सखा की दीनदशा अक्षि-जलधि का द्वार बना,
हाथ परात लगाए नहीं अखियन से अश्रु धार बहा,
चरण पखारे अश्रुजल से विह्वल मित्र सुदामा जी,
आज द्वारिकाधीश जश्न में आए मित्र सुदामा जी।
सखा हेतु परिधान नये मंगवाये थे घनश्याम ने,
छतीस व्यंजन सजे थाल रख दी सहचर के सामने,
कौर उठाते ठिठक गए,नयनों से आँसूं छलक पड़े,
थे घर में भूखे बच्चे भोग ना भाए विप्र सुदामा जी,
आज द्वारिकाधीश जश्न में आए मित्र सुदामा जी।
कुशल पूछते घर का कृष्ण,सुदामा सुन घबरा बैठे,
स्वाभिमान में दर्द सभी अपने दिल में दफना बैठे,
घर में हैं सब कुशल सुनाते,बच्चे चंगे सब बतलाते,
झूठ बोल मुस्काते दर्द छुपाते विप्र सुदामा जी,
आज द्वारिकाधीश जश्न में आए मित्र सुदामा जी।
जहाँ हृदय की बात गूंजती,मित्र की है वो टोली,
जहाँ प्रेम की शहद टपकती,मित्र की ऐसी टोली,
मित्र वही जो स्वार्थ न जाने,स्वार्थ भला क्या मीत को जाने,
कौन सखा किस बात का साथी,अगर दर्द कहने पर जाने,
किए दूर दुःख दर्द समझ ना पाए तनिक सुदामा जी,
आज द्वारिकाधीश जश्न में आए मित्र सुदामा जी।
कुछ दिन संग रह विदा लिए पग,बढ़ते जाते राहों में,
कुछ ना माँगा प्रिये को क्या बोलेंगे सोचे राहों में,
वापस घर आकर घबराये,आँखों में थे अचरज छाए,
त्याग सखा का देख के विह्वल रोते मित्र सुदामा जी,
आज द्वारिकाधीश जश्न में आए मित्र सुदामा जी,
आज द्वारिकाधीश जश्न में आए मित्र सुदामा जी।
!!! मधुसूदन !!!
Cont… Part ..8
aruna3 says
हाँजी,आज हमारे यहाँ कृष्ण भगवान जी जन्म लेंगे।कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें पहले ही दे रही हूं।🌹🌹🌹
Madhusudan Singh says
सुक्रिया आपका।👏👏
aruna3 says
😊😊😊😊😊
adgaly says
जय श्री कृष्ण ..
जन्माष्टमी की आपको भी बहुत-बहुत शुभकामना …🙏
Madhusudan Singh says
जय श्रीकृष्ण।👏👏
Rahat Jahan says
बहुत बढ़िया ,happy janmashtami !
Madhusudan Singh says
Dhanyawad apka…aapko bhi parbhu Krishna janamashtami ki shubhkamnayen.
Anonymous says
बहुत सुंदर भाव
Sngms says
🏵कृष्ण जन्माष्ठमी 🏵की🌺🌹 हार्दिक शुभकामनाएं🙏💐
Madhusudan Singh says
aapko bhi parbhu Krishna janamashtami ki shubhkamnayen.👏👏
Sngms says
🙏💐
Rekha Sahay says
aaah ! kavita me kahaani likh di. shubh janamashtami.
Madhusudan Singh says
Bahut bahut dhanyawad apka aapko bhi parbhu Krishna janamashtami ki shubhkamnayen.
Anonymous says
बहुत अच्छी कविता
Madhusudan Singh says
Sukriya apka.
Prashant says
Hare Krishna.
Madhusudan Singh says
हरे हरे।🙏🙏
Pradeep Kumar says
Bahut hi khubsurat kavita Bhagwan Krishna ki sakha prem aur tyag ko darshati huye.
Madhusudan Singh says
धन्यवाद आपका। जय श्रीकृष्ण।