SAFAR/सफर

Image credit : Google
हंस लो गा लो खुशियाँ मनालो,
जीवन के हर एक पल मुस्कुरा लो,
क्या जाने कब रूठ जायेगा कोई,
अपना बना छोड़ जाएगा कोई,
तब ये तुझे फिर सताएगी दुनियाँ,
एक दिन तुझे फिर रुलाएगी दुनियाँ ।।

खुशियाँ जहाँ की द्वारे खड़ी है,
किस बात पर तेरी अँखियाँ भरी है,
क्या खो गया जो खोया हुआ है,
चिंता में किसकी यूँ सोया हुआ है,
मत सोच तुझको मनाएगी दुनियाँ,
एक दिन तुझे फिर रुलाएगी दुनियाँ।।

जीवन सफर में जो भी मिला है,
हंसकर गले से उसे तुम लगा लो,
खुशबू भरा जो जीवन मिला है,
गुलशन-जहाँ खुद इसको बना लो,
मगर चल सम्हल कर मुश्किल डगर है,
कांटो से ज्यादा फूलों से डर है,
मीठे वचन बोल दिल मे समाकर,
देंगे दगा तुमको अपना बनाकर,
मत सोच अपना बनाएगी दुनियाँ,
पल-पल तुझे ये रुलाएगी दुनियाँ।।

तन ये बना पंच तत्वों से सबका,
अहम क्यों इसी में समा जाएगा ये,
संग ना चलेगा कफ़न भी किसी के,
खोया हुआ क्या जो पछता रहा है,
मिले जो मुशाफिर सफर में तुम्हारे,
एक एक करके बिछड़ जाएंगे सब,
अकेला चला था जीवन सफर में,
अकेला तुझे फिर बना जाएंगे सब,
उदासी ये कैसी,खुशियाँ मनाले,
जीवन के हर एक पल मुस्कुरा ले,
क्या जाने फिर रूठ जाएगा कोई,
पल-पल तुझे फिर रुलाएगी दुनियाँ,
एक दिन तुझे फिर रुलाएगी दुनियाँ।
!!! मधुसूदन !!!

H

ans lo ga lo khushiyaan manaalo,

jeevan ke har ek pal muskura lo,

kya jaane kab rooth jaayega koee,

apana bana chhod jaega koee,

tab ye tujhe phir sataegee duniyaan,

ek din tujhe phir rulaegee duniyaan ..

khushiyaan jahaan kee dvaare khadee hai,

kis baat par teree ankhiyaan bharee hai,

kya kho gaya jo khoya hua hai,

chinta mein kisakee yoon soya hua hai,

mat soch tujhako manaegee duniyaan,

ek din tujhe phir rulaegee duniyaan..

jeevan saphar mein jo bhee mila hai,

hansakar gale se use tum laga lo,

khushaboo bhara jo jeevan mila hai,

gulashan-jahaan khud isako bana lo,

magar chal samhal kar mushkil dagar hai,

kaanto se jyaada phoolon se dar hai,

meethe vachan bol dil me samaakar,

denge daga tumako apana banaakar,

mat soch apana banaegee duniyaan,

pal-pal tujhe ye rulaegee duniyaan..

tan ye bana panch tatvon se sabaka,

aham kyon isee mein sama jaega ye,

sang na chalega kafan bhee kisee ke,

khoya hua kya jo pachhata raha hai,

mile jo mushaaphir saphar mein tumhaare,

ek ek karake bichhad jaenge sab,

akela chala tha jeevan saphar mein,

akela tujhe phir bana jaenge sab,

udaasee ye kaisee,khushiyaan manaale,

jeevan ke har ek pal muskura le,

kya jaane phir rooth jaega koee,

pal-pal tujhe phir rulaegee duniyaan,

ek din tujhe phir rulaegee duniyaan.

!!! Madhusudan !!!

22 Comments

  • बहुत बेहतरीन लेखन ! आज की सच्चाई के बहुत करीब ! बहुत संवेदनशील ! सकारात्मकता का भी पुट , साधुवाद आपको |
    तनिक ऐसा तो लगा कि क्या इतनी ज्यादा ‘खराब’ है दुनिया? शायद बहुत ही स्वार्थी है ! पर हम सकारात्मक होकर अगर कुछ बदलाव ला सकें……….
    हर पल ना सोच कि रुलायेगी ये दुनिया
    हाँ! कोशिश करेगी, आजमायेगी ये दुनिया
    अपनी कुचेष्टा से मजबूत बनायेगी ये दुनिया
    अपने पराये का भेद सिखायेगी ये दुनिया
    जब तक यहाँ है, अपनी बना ले एक दुनिया
    अकेला क्यूँ रहे,
    जब तक प्रभु बुलाते नहीं ‘उस’ दुनिया
    स्वयं तू हँस और हँसा सारी दुनिया
    तू ,अपनों के लिये बन जा उनकी सारी दुनिया |

    • क्या खूब शब्दों का उलटफेर।सुक्रिया आपका आपने पसन्द किया और अपने अनमोल शब्दों से इसे सजाया।सच कहा सकारात्मकता से जीवन और दुनियाँ को सजाना ही जिंदगी है इसीलिए मैने लिखा है हँस लो गा लो खुशियां मनालो।ये वाक्य सकारात्मकता से भरी हुई है।दुनियाँ का काम है रुलाना और हमारा काम है वर्तमान में जिकर पल पल मुस्कुराना।सच कहा आपने जैसे जैसे वे हमें रुलायेंगे जम और निखरते जाएंगे बशर्ते कि हम में सकारात्मकता विद्यमान हो।

  • बहुत ही अच्छा पोस्ट है आपका मधुसुदन जी। “जिंदगी ए सफर” के लिये हम भी कुछ लिख रहे हैं देखिये कहां तक सफल होते हैं। सफर से जुड़े एहसास बहुत अच्छा लगा। 👌👌

    • सुक्रिया आपने पसन्द किया और सराहा।आपका किताब जल्द प्रकाशित हो।

  • Waah! Philosophy se bhari hui hai, arthsastra ke bhutpurva chhtra se itna gehra vichar apekshit nahi rehta hai 🙂

    Madhu bhai aap apna mail ID share kijiye, Mujhe kuch jankari chahiye

Your Feedback