SISKIYAN/सिसकियां
Image Credit :Google
सिसकियों में रिस रहे अरमान तिल,तिल,
खो गया अपना कोई गुमनाम है दिल।
जश्न में डूबा यहां सारा जमाना,
हम हँसे कैसे कोई हमको बताना,
मर्ज कैसा है समझता है मेरा दिल
खो गया अपना कोई गुमनाम है दिल।
खौलता दरिया गमों का कौन जाने,
रक्त बहता बन के आँसू कौन जाने,
ढूंढता है राह दिल से एक बवंडर,
बाँध कर रखा कहें कैसे समंदर,
क्या हुआ कैसे कहें है कौन कातिल,
खो गया अपना कोई गुमनाम है दिल।
है कहीं आंखों से जो आँसू मिटा दे,
खो गया है देख जिसको मुस्कुरा दें,
जश्न दिल में था वहीं तूफान कैसा,
जो चहकती गुल वही वीरान कैसा,
ढूंढती नजरें तड़पता है मेरा दिल,
खो गया अपना कोई गुमनाम है दिल।
जब भी कोई दर्द अपना पास लाए,
दास्ताँ हमको सुना आँसूं बहाए,
देख मौका चीखता तब दिल हमारा,
वे समझते दर्द उनका है हमारा,
रो नही जी भर के पाता है मेरा दिल,
खो गया अपना कोई गुमनाम है दिल।
!!!मधुसूदन!!!
sisakiyon mein ris rahe aramaan til,til,
dhoondhatee najaren tadapata hai mera dil,
beautiful poem
धन्यवाद आपका पसन्द करने के लिए।
Bahut Khoob.
Dhanyawad Sir.
Bahut Khoob. Sisakte dil ko sunn liya kissine, ab zakhm sehne ka hausla mila ……
Ha Ha……
ye marz aisaa jiska dard bhi usi se aur dava bhi usi se.
सुंदर सर जी
पसंद करने के लिए धन्यवाद आपका।
Yearning so well portrayed. Loved it
Thanks for your valuable comments.
My pleasure
Kya baat hai sir.. shandar 👍👍
Sarahne ke liye dhanyawad apka.
waah waah!!!
Sukriya apka.
Waah!
Dhanyawad aapkaa.
Beautiful poem
Dhanyawad pasand karne aur sarahne ke liye.
Bahut khoob..
Dhanyawad apka.
🙏🙏
🙏🙏🙏