सत्य क्या है।।
जो हमारी आत्मा कहती है मेरे समझ से
वही सत्य है
वरना हम किसके सन्तान हैं
इसका भी ज्ञान हमें माँ के कहने पर होता है
फिर माँ-पिता के कहने और
उनके लिखे किताबों को पढ़
हम अपने पूर्वजों को जानते हैं,
जिसे हमारे आगे के वंशज भी
सत्य मानते हैं।
हो सकता है कुछ हजार साल बाद
हमारा कोई संतान
इसे आडम्बर भी मान ले
और
अपने ही देव समान पूर्वजों की मूरत
तोड़ दे।।
!!! मधुसूदन!!!
Quote..18


