DECEMBER/दिसम्बर

Image Credit : Google
कौन रहा है कौन रहेगा,
कबतक चिंतित,मौन रहेगा,
सबका है किरदार सुनिश्चित,
जीवनभर संग कौन रहेगा,
तुम बड़भागी खुद को कहना,
कभी ना खुद को दीन समझना,
देख मनाया जश्न कभी उसका क्षण अंतिम आया है,
मगर तुम्हारे जीवन में,एक और दिसम्बर आया है,
देख तुम्हारे जीवन में,एक और दिसम्बर आया है।
गुजर गए पतझड़,वसन्त फिर,
गुजर गए सावन के पल फिर,
गुजर गई एक साल जवानी,
तिल-तिल रिसता घट का पानी,
तिल-तिल दिन और मास गुजरता,
हाँथों से ये साल निकलता,
अटल सत्य गतिमान जिंदगी,
थम जाना निर्वाण जिंदगी,
यही राज बतलाया था कल,पुनः बताने आया है,
देख तुम्हारे जीवन में एक और दिसम्बर आया है।
सोच कई कसमें खाए थे,
तूने कभी दिसम्बर में,
टूट गए या जिंदा कसमें,
सोच ले अभी दिसम्बर में,
सोच कभी फुर्सत के क्षण में,
क्या खोया क्या पाया मन में,
सोच पड़ा क्यों सुप्त तुम्हें झकझोर जगाने आया है,
देख तुम्हारे जीवन में एक और दिसम्बर आया है।
याद हमें वो माह दिसम्बर,
कैसे बिछड़ा यार दिसम्बर,
तुम तो फिर वापस आए हो,
वो ना आया यार दिसम्बर,
कुछ बिछड़े कुछ साथ खड़े हैं,
नव साथी मुस्कान बने हैं,
कुछ गुमशुम से खोए-खोए,
स्मृति पटल में सोए-सोए,
मगर पड़े उन पन्नों से फिर धूल उड़ाने आया है,
खुश हैं हम एक छोड़ गया एक पास दिसम्बर आया है,
बड़भागी मैं जीवन में,एक और दिसम्बर आया है।
!!! मधुसूदन !!!


Nicely done – hope you have a fab December 😊
बहुत प्रिय दिसम्बर। धन्यवाद आपका।
My absolute pleasure
दिसंबर नाम है गए साल के खोने का और नए वर्ष में असंभव के संभव होने का.……..बढ़िया रचना मधुसूदन जी !
बहुत बहुत धन्यवाद आपका सराहने के लिए।
😊😊😊
Beautiful
Thank you very much.
बहोत badhiya lekhan 👌👌
Mast ekdum👍☺❤😘✨
धन्यवाद डॉक्टर भाई।
बहुत बढ़िया। कौन रहा है कौन रहेगा!
सुक्रिया आपका पसन्द करने के लिए।
Itni Sundar kavita k hame nishabd kar di …..shabdo se kya tareef kare …..ek or December aya hai🙏🌺
ऐसी प्रतिक्रिया कविता के साथ साथ लिखनेवाले में जान डाल देती है। बहुत अच्छा लगा । लिखना सार्थक हुआ।
Apki har kavita Nishabd kar deti hai
👏👏
Sunder! December always brings lots of hope and excitement for the new journey of the next year!
Bilkul sahi kaha…….hamara harpal kimti hai……..sukriya apka sarahne ke liye.
Bahut badia
Dhanyawad apka pasand karne ke liye.
beautiful!
Dhanyawad apka.
Wah! Bahut khoob aur sahi kaha aapne Madhusudan!
Bahut bahut dhanyawad apka pasand karne ke liye.