Intejaar
है कहाँ खुशी मुझको इतनी,
जितनी है तुझे हँसाने में,
मिल जाती है जन्नत मुझको,
जानम तेरे मुश्काने में।
चढ़ पवन गति से आ जाओ,
दिल खोल के बैठा दरवाजा,
खुशबू से भर दूँ मैं राहें,
हूँ गुलशन का मैं शहजादा,
मैं फूल बनूँ बिछ जाऊंगा,
आंगन में,घर में कण-कण में,
क्या खुशीयाँ दे दूँ मैं तुमको,
क्या बोल सजा दूँ किस्मत में,
किस्मतवाला मैं बन बैठा,
जीवन में तेरे आने से,
मिल जाती है जन्नत मुझको,
हमदम तेरे मुश्काने से।
बेसब्र हमे अब सब्र नहीं,
ये वक्त नही रुक पाएगी,
कल क्या होगा किसने देखा,
कब साँस सनम रुक जाएगी,
आ होठ सजाऊँ लाली बन,
बन फूल तुम्हारे केश सजूँ,
नथिया,बिंदी,झुमका,पायल,
गर्दन का तेरे हार बनूँ,
आ नयन सजा दूँ मैं तेरी,
खुश मैं काजल बन जाने में,
मिल जाती है जन्नत मुझको,
प्रियतम तेरे मुश्काने में।
!!! मधुसूदन !!!


है कहाँ खुशी मुझको इतनी,
जितनी है तुझे हँसाने में,
मिल जाती है जन्नत मुझको,
जानम तेरे मुश्काने में।
पहली लाइन पढ़ते ही दिल में हलचल चालू हो गई वाह सर वाह क्या कहूं आज तो शब्द नहीं मिल रहे हैं मुझे क्या बोलूं मैं कुछ समझ नहीं आ रहा है सर आप लाजवाब हो
आपको 21 तोपों की सलामी दिल गार्डन गार्डन हो गया 😘😘😘😘😘😘
बस आप सबका कविता पढ़ता हूँ उसी से बहुत कुछ लिखने को मिल जाता है कोटि कोटि आभार आपका।मैं भी जितना आभार ब्यक्त करूँ कम होगा।👏👏👏
बहुत खूबसूरत कविता लिखी है आपने… बहुत खूब
Dhanyawad apka….apmo achchha laga aur saraha….
Sorry i am bad in hindi
I will try to write in English…..thanking you for visit my blog.
Sorry i am in hindi
Kaise karte hai aap kaise likh paate hai aap itni sundar kavita
Sarahna karne ke liye bahut bahut dhanyawad….
वाह क्या बढ़िया लिखी है!
हौसला बढ़ाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
badi sundar rachana hai. jiske liye bhi likhaa hai, she is lucky one 🙂
ha….ha….sukriya apka….kori kalpna matra hai….
🙂 , kalpana bhi sundar hai.
हमसब कल्पना ही तो करते हैं।सुक्रिया।
Wow…so beautiful. Pyar to umar umar k bhar dia hai 👏🏻👏🏻👌🏻❤
sukriya apka apne pasand kiya aur saraha.
Lajavab sir…
sukriya apka pasand karne ke liye.
Bhut Sundar Kavita sir g !
Prem ki abhivyakti
sukriya……kayee pathak hain…..sab ke laayak blog men rahna chahiye……..
Bilkul prayog KRNa hmesha achhi baat Hoti hai