ANKAHA/अनकहा

उम्र ढले फिर भी मैं कच्चा,
मेरा दिल अब भी है बच्चा,
कभी हँसूँ कभी नीर बहाऊँ,
जहाँ दिखाने को मुस्काऊँ,
फिर भी कैसे उसने जाना,
हँसने पर भी गम पहचाना,
पूछ दिया आखिर क्या गम है,
तेरी ये आँखें क्यों नम है,
टूट गए जो बाँध बंधे थे,
दिल में जो तूफान दबे थे,
तड़प उठे और दिल भर आईं,
जेष्ठ नयन सावन बन आई,
होठ हिले वे मौन खड़े थे,
अश्क भरे और रुंध गले से,
कैसे उन्हें अतीत सुनाऊँ
जिद्द थी गम क्या है सुनने को,
कैसे जीवन गीत सुनाऊँ।
!!!मधुसूदन!!!
Umra dhale phir bhi main kachcha,
mera dil ab bhee hai bachcha,
kabhee hansoon kabhee neer bahaoon,
jahaan dikhaane ko muskaoon,
phir bhee kaise usane jaana,
hansane par bhee gam pahachaana,
poochh diya aakhir kya gam hai,
teree ye aankhen kyon nam hai,
toot gae jo baandh bandhe the,
dil mein jo toophaan dabe the,
tadap uthe aur dil bhar aaeen,
jeshth nayan saavan ban aaee,
hoth hile ve maun khade the,
ashk bhare aur rundh gale se,
kaise unhen ateet sunaoon
jidd thee gam kya hai sunane ko,
kaise jeevan geet sunaoon.
!!!Madhusudan !!!


Lovely.
Thank you for your valuable comments.
बहुत बहुत अच्छा लिखा है आपने
धन्यवाद आपका फुर्सत निकाल पढ़ने और पसन्द करने के लिए।
मैं पहले भी कहता रहा हूँ अब बहु कहता हूं आप बेहद संवेदनशील और सार्थक लिखते है
आपका प्रेम सिर आँखों पर।👏👏
मधुसूदन सर मैं अभी बहुत थकान महसूस कर रहा था पर आपकी कविता ने मुझे बच्चा बना दिया और इस वक्त मैं अपनी मुसकराहट को नहीं रोक पा रहा हूं। आपकी कविता के शब्दों में जरूर कोई जादू है या आपने अपना प्यार मिलाया है………दिल से दिल तक वाली पंक्तियाँ है😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊
बहुत खुशी हुई ये जानकर की जिसे उसके ब्लॉग पर कोई हँसा नही पा रहा।जो दर्द को अपना साथी बना लिया हो। वह आज हँसी नही रोक पा रहा है।
हाँ सर कल तो जैसे गजब हि हो गया एक के बाद एक पोस्ट पढ़ने को मिला वो सब के सब बहुत हि बेहतरीन, खुशी देने वाले। आपकी एक पोस्ट थी ना “सावित्र” वाली। उसे पढ़ने के बाद मैं जब कमेंट करने गया तो एक रशमी जी की कहानी मिल गईं वो भी सावित्र पर हि। आपने कविता के माध्यम से और रशमी जी ने कहानी के माध्यम से दिल को छु लिया था।
बेहतर है सर जी
धन्यवाद आपका।आपका ही देन है।🙂
😊
Wonderful one.
Dhanyawad apka pasnad karne aur saraahne ke liye.
दिल तो बच्चा है … ख़ूबसूरत कविता .
Dhanyawad apka pasnad karne aur saraahne ke liye.
Waah bahut hi acha👏
Dhanyawad apka pasnad karne aur saraahne ke liye.
Poignant beautiful and rhythmic. You are a master story teller
Not better than you my friend.👏👏 thanks for your valuable comments.
Your poetry is absolutely beautiful – 😊🌸
Beautiful discription of life and appropriate title too.
Thank you very much for your appreciation.
🙏🙏
बहुत सुंदर।
Dhanyawad apka pasand karne ke liye.