Prarthna
मेरा कोई ना सहारा भगवान्,खड़ा हूँ मैं जहान में तेरे,
बड़ा बिचलित हुआ है इंसान,खड़ा हूँ मैं जहान में तेरे।
तेरा ही रूप इंसान नहीं सोंचता,
जाति और धर्म में जहान को है तौलता,
मेघ,जल,सूर्य और जमीन,आसमान में,
पेड़,पहाड़,नदी तू ही है शशांक में,
प्रभु तू ही बसा है रेगिस्तान,खड़ा हूँ मैं जहान में तेरे,
बड़ा बिचलित हुआ है इंसान,खड़ा हूँ मैं जहान में तेरे।

शुक्ष्म हो जीव या विशाल कोई जीव हो,
तेरा ही है रूप सभी चाहे कोई जीव हो,
देख इंसान सभी जीव को मिटाते है,
ब्यर्थ का दोष एक दूजे पर लगाते हैं,
मिल धरती बनाते शमशान,खड़ा हूँ मैं जहान में तेरे,
बड़ा बिचलित हुआ है इंसान,खड़ा हूँ मैं जहान में तेरे।
जैसा है सोंच बना वैसा तेरा रूप है,
तेरे बगैर ना ही छांव ना ही धूप है,
कोई साकार,निराकार तुझे बोलता,
तेरा ही रूप कोई यहां वहाँ खोजता,
तू कहाँ नहीं है भगवान्,खड़ा हूँ मैं जहान में तेरे,
बड़ा बिचलित हुआ है इंसान,खड़ा हूँ मैं जहान में तेरे।
कहां हैं लोग जो कुरान को हैं जानते,
गीता की सोंच कहाँ सभी पहचानते,
पढा ना वेद जो ना पढा है कुरान को,
वही बताता आज ज्ञान इस जहान को,
देख खुद ही बना है भगवान,खड़ा हूँ उस जहान में तेरे,
बड़ा बिचलित हुआ है इंसान,खड़ा हूँ मैं जहान में तेरे।
!!! मधुसूदन!!!




निश्चित अति प्रशंसनीय
सुक्रिया अपने पसंद किया और सराहा।सुप्रभात।
Aap insaani bhaawo ko jees tarah se kavita ka roop dete hue #prathna mein tabdil kar chamkaar kiya hai wo shaayad mere jaisa chhota poet to kar hi nahi skta,
#####laajawaab
Dhanyawaad apka apne pasand kiya aur sarahaa…waise aap wah sab kar sakte hain ….prayas jaari rakhiye….waise maine aisaa kuch to nahi likha….phir bhi aapko achchha lagaa..bahut bahut dhanyawaad apka.
प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है. आपने आज बड़ा अच्छे विषय पर लिखा है . आज ही कहीँ निम्नलिखित पंक्तियाँ पढी है —-
when you are physically ill you visit a doctor when you’re spiritually deficient you visit god. He’s open 24/7, 365. You don’t even need an appointment.
Thank u very much for your appreciation & thanks for share it.
Sometimes it’s heard to find answers but many of your poems gives solutions to the thought process and help in making path a better one
Sometimes we creat solution of problem but we all are hopless somtimes because we all are human.thanks for encourage me.
Absolutely true sir !! My pleasure 😊
Bahut badiya kavita…👏🏻👏🏻
Sukriya apne pasand kiya aur saraha..
wah ….badiya
धन्यवाद आपका।
बहुत ही खूबसूरत अभिव्यक्ति हुई है कविता में लाजवाब।
👌💐👏
Dhanyawad apne pasand kiya aur saraha…
Waah!
Sukriya apka….
most beautyfull 👌
Dhanyawad apne pasand kiya aur saraha.
wah!!! bahut khub
Dhanyawad Abhay ji apne pasand kiya aur saraha.