Jindgi ka Khel/जिंदगी का खेल

Image Credit :Google
मुस्कुराहट तो उसी दिन खो गई,
जब बचपन छोड़ गई थी,
अब तो आँसू पोंछ मुस्कुरा लेते हैं
दर्द लाखों हैं फिर भी खुश हूँ सबको बता देते हैं,
अगर सच्चाई बयान करें तो,
कितना बदल गया लोग बोल देते हैं,
और झूठ का हँसे तो,
संग अपनी मजबूरियाँ जोड़ देते हैं,
जिंदगी अजीब हो गई है,
परीक्षाएँ देते देते थक गई है,
परीक्षाएँ तो कल भी पड़ती थी,
फेल होने का डर कल भी रहता था,
मगर साल में दो बार,
अब तो पल-पल फेल और पास
होने की जद्दोजहद,और
अपनों को मनाने की कसमकस में
जिंदगी जैसे खुशियाँ विहीन हो गयी है,
कितने ख्वाब सजाए थे,
सबको हँसाने की और खुद भी मुस्कुराने की,
सब मलिन हो गए हैं,
वैसे मुस्कुराना और रोना तो आज भी है मगर,
ना ही कल जैसे आँसू निकलते हैं ना ही
ठहाके।
!!!मधुसूदन!!!

muskuraahat to usee din kho gaee,
jab bachapan chhod gaee thee,
ab to aansoo ponchh muskura lete hain
dard laakhon hain phir bhee khush hoon sabako bata dete hain,
agar sachchaee bayaan karen to,
kitana badal gaya log bol dete hain,
aur jhooth ka hanse to,
sang apanee majabooriyaan jod dete hain,
jindagee ajeeb ho gaee hai,
pareekshaen dete dete thak gaee hai,
pareekshaen to kal bhee padatee thee,
phel hone ka dar kal bhee rahata tha,
magar saal mein do baar,
ab to pal-pal phel aur paas
hone kee jaddojahad,aur
apanon ko manaane kee kasamakas mein
jindagee jaise khushiyaan viheen ho gayee hai,
kitane khvaab sajae the,
sabako hansaane kee aur khud bhee muskuraane kee,
sab malin ho gae hain,
vaise muskuraana aur rona to aaj bhee hai magar,
na hee kal jaise aansoo nikalate hain na hee
thahaake.
!!!Madhusudan!!!

31 Comments

  • आप जितने लोगों को पढेंगे फालो बटन को फालोंइंग करेगें तो आज नहीं तो कल वो आपको भी पढेगा और संख्या पढती जाती है। आप फालोवर्स के चक्कर में परेशान न हों। जिसके फालोवर्स 600भी हैं उसको भी रेगुलर पढने वाला 20,30ही होते हैं। फालोवर्स का क्या है कोई एक बार भी फालोंइंग कर पढ़ लिया तो वो संख्या काउंट हो जाती है। आप फालोवर्स साइड पर फालो किजिये जितने लोगों को पढेंगे संख्या बढ़ जाएगी पर उससे कुछ नहीं होता आप जितना एक्टिव रह दूसरे को पढेंगे तो दूसरा भी आपको पढेगा।

Your Feedback