MAA TUMSA NA KOYEE/माँ तुमसा ना कोई
Image Credit : Google
जीवन के इस ढलते क्रम में,दुनियाँ को मैं देख लिया,
अरमानों के सजे पुलिंदे,हर रिश्तों में देख लिया,
सबकी चाहत बीच खड़ा मैं,स्वार्थ,प्रेम के बीच पड़ा मैं,
सबकी रही शिकायत पल-पल,कुछ खोयी सी चाहत हरपल,
ख्वाहिश सबके दिल में हमसे,मांग अधूरी रहती है,
प्रयत्न निरर्थक खुश रखने की
फिर भी दूरी रहती है|
मगर एक रिस्ता है ऐसा,शायद रब ना होगा वैसा,
जब भी देखा नेत्र स्नेह का,उमड़ रहा सागर हो जैसा,
मैं खुश रहूँ दुआ करती है,आँचल में ममता रखती है,
जब भी कोई दर्द छुपाता,क्या गम है पूछा करती है,
आँख में आँसू दिल में प्यार,जुडी हुई धड़कन से तार,
लेने की ना चाहत उसकी,पगली जैसी हालत उसकी,
हाथ में लाठी थके पाँव पर,कुछ देने की चाहत उसकी,
मैं क्या दूँ आभार करूँ क्या,भूले नहीं तो याद करूँ क्या,
क्या रिस्ता क्या नाम बताऊँ,क्या उसका पहचान बताऊँ,
मानूँ मैं भगवान उसे माँ,मैया दुनियाँ कहती है,
एक वही जग में जिसके दिल,केवल ममता रहती है।
एक वही जग में जिसके दिल,केवल ममता रहती है।
!!! मधुसूदन !!!
नोट: प्रत्येक रिश्तों में प्रेम है और स्वार्थ भी मगर माँ के पास उसे प्रताड़ित करने के बाद भी प्रेम को छोड़ कुछ भी नहीं।
Jeevan ke is dhalate kram mein,duniyaan ko main dekh liya,
aramaanon ke saje pulinde,har rishton mein dekh liya,
sabakee chaahat beech khada main,svaarth,prem ke beech pada main,
sabakee rahee shikaayat pal-pal,kuchh khoyee see chaahat harapal,
khvaahish sabake dil mein hamase,maang adhooree rahatee hai,
prayatn nirarthak khush rakhane kee
phir bhee dooree rahatee hai|
magar ek rista hai aisa,shaayad rab na hoga vaisa,
jab bhee dekha netr sneh ka,umad raha saagar ho jaisa,
main khush rahoon dua karatee hai,aanchal mein mamata rakhatee hai,
jab bhee koee dard chhupaata,kya gam hai poochha karatee hai,
aankh mein aansoo dil mein pyaar,judee huee dhadakan se taar,
lene kee na chaahat usakee,pagalee jaisee haalat usakee,
haath mein laathee thake paanv par,kuchh dene kee chaahat usakee,
main kya doon aabhaar karoon kya,bhoole nahin to yaad karoon kya,
kya rista kya naam bataoon,kya usaka pahachaan bataoon,
maanoon main bhagavaan use maan,maiya duniyaan kahatee hai,
ek vahee jag mein jisake dil,keval mamata rahatee hai.
ek vahee jag mein jisake dil,keval mamata rahatee hai.
!!! Madhusudan !!!
माँ जैसी कोई नहीं …बहुत सुन्दर ।
बहुत बहुत धन्यवाद आपका पसन्द करने के लिए।
धन्यवाद आपका पसन्द करने और सराहने के लिए।
लाजवाब लेख 🙏
धन्यवाद आपका पसन्द करने और सराहने के लिए।
No words sir.😊
Sukriya apka pqsand karne aur saraahne ke liye.
अति खूबसूरत, काफी हुमदा लिखा है आपने की दिल को छू गए आपके शब्द!
बहुत बहुत धन्यवाद आपका पसन्द करने और सराहने के लिए।
What display of emotions – your words touched somewhere deep within – well done my friend
Bahut bahut dhnayawad apka pasand karne aur sarahne ke liye.
My absolute pleasure
ख़ूबसूरत अभिव्यक्ति. Happy Mother’s Day!
आपको भी मातृदिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएँ।
Beautiful. Mother’s love can never be paid. No one can love more unconditionally than mother.
Absolutely……Thanks for your valuable comments.
My pleasure 😇
Very Nice poem… ..
dhanyawad apka.
No doubt a very good poem. The question which I have its the same woman who is a Mom of a kid, who is the wife of a man, and who is daughter in law of someone…why her behavior is so different. A kid may love her, a husband may like her and her in-laws may not even like her or she may not like her in-laws.
बिल्कुल सही सोच और सवाल भी।सबके मन में यही सवाल है।
माँ,बहन और बेटी के रूप में पुरुषों के लिए वरदान है नारी। मगर पत्नी बनते ही अपने पति को छोड़ शेष परिवार के लिए इसके विचार बदल जाते हैं और ससुराल पक्ष का भी प्यार इसे बेटी जैसा नहीं मिलता। मगर इसका कत्तई मतलब नही की सब ऐसे हैं।
बिन घरनि घर बहुत का डेरा।
मगर ये घरनि ही है जिसके कारण वृद्धाश्रम है । मगर सभी नारियाँ ऐसी नही और सभी ससुराल भी क्रूर नही फिर भी सीधी और प्यार करनेवाली सास वृद्धाश्रम में मिल जाएगी। कोई भी ऐसी माँ वृद्धाश्रम में नही जिसका बेटा अविवाहित है। लोग कैसे ऐसे निर्दयी बन जाते हैं? कैसे लोगों की छाती नहीं फटती ताज्जुब है।
अपवाद सब जगह है और यहां भी।
बहुत की जगह भूत पढ़ेंगे।
Mother is a mother
All others are just another…
Wah wah… Bahut Badhiya
Kya baat bhayee…..dhanyawad apka sarahne ke liye.