MURLIDHAR/मुरलीधर

नटखट,बाल-गोपाल कहे कोई तुमको चितचोर,2
बता किस नाम से तुझे पुकारूँ,तूँ देखेगा मेरी ओर।
मात,पिता जहाँ कैद जेल में
जड़ें सात थे ताले,
वैरी था महिपाल
सजग उसके लाखों रखवाले,
तेरे आते खुल गए ताले,
सो गए नींद में प्रहरी सारे,
अचरज ही अचरज तेरी
दृष्टि होती जिस ओर,
मातम मथुरा जश्न नन्द घर बाजे डमरू ढोल,
बता किस नाम से तुझे पुकारूँ,तूँ देखेगा मेरी ओर।
आज अजन्मा जन्मदिन
तेरा सारे कहते हैं,
हम भी पूजा बालरूप,
माधव घर में करते हैं,
हे केशव,श्रीकृष्ण,मनोहर,
आज सभी हम गाएँ सोहर,
माखन,मिश्री भोग लगा
देखूँ मैं तेरी ओर,
नन्द-यशोदा के कान्हा,तुम गोकुल के चितचोर,
बता किस नाम से तुझे पुकारूँ,तूँ देखेगा मेरी ओर।
तेरे दर्शन को प्यासे
शिव भी गोकुल में आए,
इस पावन भूमि का दर्शन
किस्मत ही दिलवाए,
वृन्दावन,मथुरा हर द्वारे,
अब भी पड़े निशान तुम्हारे,
कमलनाथ हे अजया
दृष्टि तेरी सारी ओर,
कोई कहता वासुदेव तुमको कोई रणछोर,
बता किस नाम से तुझे पुकारूँ,तूँ देखेगा मेरी ओर।
मथुरा से गोकुल,
गोकुल से गए द्वारका श्याम,
दैत्य कई संहार किए,
गाते सब वेद पुराण,
मित्र धर्म क्या खूब निभाए
सिंघासन पर विप्र बिठाए,
अर्जुन के तुम बने सारथी
राजसिंघासन छोड़,
गीता ज्ञान दिए जग,बोलूँ कैसे माखनचोर,
बता किस नाम से तुझे पुकारूँ,तूँ देखेगा मेरी ओर।
!!!मधुसूदन!!!

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएँ। प्रभु आपसभी पर कृपा दृष्टि बनाये रखें।🙏🙏
#janmashtami
#krishna

29 Comments

  • अतिसुन्दर चित्रण भगवान का! 🙏खूबसूरत रचना सर।👌👌 जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई आपको🙏🙏🌻

    • बहुत बहुत धन्यवाद आपका पसन्द करने और सराहने के लिए। कान्हा आप सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।🙏

  • भक्ति मय प्रसाद है,, कान्हा का आप पर,, आशिर्वाद है 🙏🙏 जन्माष्टमी महोत्सव पर उत्कृष्ट रचना,, हार्दिक शुभकामनाएं आपको 🙏

    • बहुत बहुत धन्यवाद आपका पसन्द करने और सराहने के लिए। कान्हा आप सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।🙏

  • Waah! Shabd nahi hai mere paas aapke is adbhut rachna ki tarif ke liye. Har ek shabd aapne dil se aur itni shraddha se likhi hai ki , bhaktimay hokar aakhon se aansu aa gaye . Thank you so much🙏🙏🙏. Jai Shri Krishna.

    • बहुत बहुत धन्यवाद आपका पसन्द करने और सराहने के लिए। कान्हा आप सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।🙏 परन्तु आपने अपना परिचय नही दिया।🙁

    • आपको भी सर जन्माष्टमी की बहुत बहुत शुभकामनाएं।🙏

  • अद्भुत..!!!
    किस नाम से तुझे बुलाएँ जो देखेगा तू मेरी ओर..!!🙏🏻🙏🏻🙏🏻

    • बहुत बहुत धन्यवाद समय निकाल कर रचना पढ़ने और सराहने के लिये।🙏
      जन्माष्टमी की बहुत बहुत शुभकामनाएं।🙏

    • जी। बहुत बहुत धन्यवाद आपका पसन्द करने के लिए।

  • Beautiful awesome बहुत सारी भावनाएं झलक रही है। बहुत बहुत बढ़िया ❤

    • Bahut bahut dhanyawad apka sarahneey ke liye……Waise agar bata sakte hain to plz …. aap kaun hain?

  • भगवान श्री कृष्ण पर लिखा हुआ आपकी कविता अत्यंत सुंदर है। जय श्री कृष्ण। 🙏🙏🙏

    • बहुत अच्छा लगता है जब कोई रचना पसन्द करता और सराहता है। बहुत बहुत धन्यवाद आपका। जय श्रीकृष्ण।🙏🙏

Your Feedback