JIWAN

हैं रंग कई इस जीवन के,
डूबे कुछ में कुछ छूट गए,
हैं जश्न अलग हर आयु के,
शामिल कुछ में कहीं चूक गए।
आगे भी जश्न प्रतीक्षारत,
कहे दिल शरीक हो जाऊं मैं,
पर बांध कई जीवन नद में,
जिससे नित ही टकराऊं मैं,
टकराते तुम भी नित हर पल,
सज बैठे ख्वाहिश के रथ पर,
है झूठी शान,दुविधा गुरुर,
बंधे जिसमें जलसों से दूर,
है वक्त वक्त के साथ चलो,
संकोच छोड़ मुस्कान भरो,
पल जी लो जो हैं पास उसे,
पल पल जीवन नद सूख रहे,
कब आए वापस गुजरे पल,
गर चूक गए तो चूक गए,
कब आए वापस गुजरे पल,
गर चूक गए तो चूक गए।
#yourquote
#yourquotedidi
#jiwan
#pal
Read my thoughts on YourQuote app at https://www.yourquote.in/madhusudan-singh-b1ht/quotes/hain-rng-kii-jiivn-ke-dduube-kuch-men-kuch-chuutt-ge-hain-hr-co38mv


पल जी लो जो हैं पास उसे,
पल पल जीवन नद सूख रहे,
कब आए वापस गुजरे पल,
गर चूक गए तो चूक गए,
बहुत ही उम्दा..!👌🏻👌🏻🙏🏻
Dhanyawad pasand karne ke liye.
Bahut bahut dhanyawad pasand karne ke liye.
very beautiful sirji
Beautiful lines penned sir
Thank you very much.🙏
Bahut Khoob.
बहुत बहुत धन्यवाद।🙏
बहुत अच्छी कविता है👌👏
बहुत दिनों बाद आना हुआ आपका। बहुत बहुत धन्यवाद आपका।🙏
ज़िन्दगी का निचोड़ खूबसूरती से बयां किया गया है। बहुत बढ़िया।
पसंद करने एवम सराहने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।🙏
सुंदर सी लेखनी लिए आपका स्वागत है भाई साहब,,,
सराहने के लिए धन्यवाद मित्र।
Wow!!! Very beautiful ❤️💐👏👏👏👍
Thank you very much for your valuable comments.
Waah! Bahut khubsurat panktiyaan hai. Lovely. ♥️♥️♥️
Bahut bahut dhanyawad apka Aparna ji.🙏