AKROSH/आक्रोश
हाथों मे सोने का कंगन लिए बाघ,
खुद को शाकाहारी बन जाने का ढोंग करता,
दुर्योधनी सोच लिए सरहद रौंदने को ततपर पड़ोसी
मन में घृणित रोग रखता,
दशानन का साधु बन आना,
और हर बार तेरा
छला जाना,
आखिर कब तक?
आखिर कब तक उस अधर्मी संग धर्म निभाओगे,
पाशे का छल,द्रौपदी की चीख,और उबाल लेता धमनियों में
शोणित की प्रवाह भूल,कबतक?
आखिर कबतक उस शकुनि के झाँसे में आवोगे।
भेड़िये से मित्रता,
लोमड़ी पर ऐतबार कैसा,
सरहद लहूलुहान और घर में सियासी कोहराम कैसा,
तिरंगे में लिपटे शहीदों के शव आ रहे,
जवान विधवा बहनों की आँखें,
अंगारे बरसा रहे,
बूढ़ा बाप मिट जाने को आतुर,
ममता की छाती फट जाने को व्याकुल,
ब्यथित भाई,क्रोधित जनता!
जिसके मन में बस एक ही सवाल कौंधता,
आखिर कबतक?
वे करें छल और तुम स्नेह दिखलाओगे,
आखिर कबतक उस शकुनि के
झाँसे में आवोगे।
देवो की भूमि भारत,
असहनीय आतताईयों का बढ़ता अत्याचार,
रौंदने को आतुर माँ का आँचल,लक्ष्य सीमा विस्तार,
हे त्रिदेव! इन दुष्टों को अब अपने रौद्र रूप का दीदार करा दो,
छोड़ दो मुरली की मधुर तान,
सजने दो उंगलियों पर पुनः चक्र शुदर्शन,
कुरुक्षेत्र का पुनः मैदान सजा दो,
ऐ मातृभूमि के रक्षक,नीति नियंता,
ऐ सत्तारूढ़ निर्णयकर्ता,
कहने दो जिसे जो भी कहना,
तुम भी खुद को अशोक बना दो,
देख बहनों ने भी उतार फेंके कलाईयों से चूड़ियाँ,
सजा दो उनके भी हाथों में खडग,हमें भी खाकी का स्वाद चखा दो,
और भेज दो सरहद पर
शहीद होने को एक साथ,
या खत्म हो जाने दो ये छद्मयुद्ध,
आखिर कब तब हम भाईयों को एक एककर बलि चढ़ाओगे,
पाशे का छल,द्रौपदी की चीख,और उबाल लेता धमनियों में शोणित का प्रवाह भूल,
कबतक?
आखिर कबतक उस शकुनि के झाँसे में आवोगे।
!!!मधुसूदन!!!



the pain and fury so well captured
Bahut bahut dhanyawad apka sarahneey ke liye.
My absolute pleasure
Bahut sundar kavita da🌼
Dhanywad bhaee…Sundar ab hua.
कह दे शंकर से,
आज करें वे प्रलय-नृत्य फिर एक बार।
सारे भारत में गूँज उठे,
‘हर-हर-बम’ का फिर महोच्चार।
~ दिनकर
🙏🙏
शानदार सर । बहुत ही भावपूर्ण कविता ।
बहुत बहुत धन्यवाद आपका।
🙏🙏
You should go beyond WordPress…your writing is very deep – very nice.
Madhusudan da published his book last month… 🌼❤ …Cent percent agree with you brother , very deep work☺
अरे भाई ! अपने क्लब से दूर ना करें।
बहुत बहुत भाई आपको हौसला बढ़ाने और इतना तारीफ करने के लिए।
A real INDIGNATION to see how evil takes over good.
Even what they think are saints, they take advantage of the humble.
There is no respect for the life of the poor and the terrorists are very inhumane. they leave death and misery where they pass.
A poem that is a cry for this misfortune to end soon.
And peace come to the people and also to the soul.
I really liked the poem. Each verse expresses his feelings in a masterful way. The message reaches the readers.
Manuel (Chile-South America)
Thank you very much for your valuable comments.
You are welcome
Very well said sir…. 🙏🙏
Thank you very much.
True lines and fact shared sir.
Thank you very much for your valuable comments.
sir, it feels #akrosh
Thank you very much for your valuable comments.
बहुत ही प्रासंगिक, हृदय का बहाव बांधती हुई आपकी कविता।
साधुबाद 🙏
Hriday se dhanyawad apka…….es dukh ki ghadi main shabd kam hai unki shradhanjali ke liye…..koti koti naman.
🙏 सच ही कहा आपने
🙏🙏