Beti ka Janm (Part1)
एक डाल पर गुलशन में दो कलियाँ है मुश्कायी,
बधाई हो बधाई घर में जुड़वा बिटिया आई।
बिन बिटिया का आँगन सुना,
बिन बहना के भाई,
बिन घरनि घर भूत बसे,
बहना बिन सुनी कलाई,
सावन था सुना बरसों से,
खुशियों की बरसात हुई,
दो पुश्तों के बाद जहाँ की,
रौनक घर में खास हुई,
खिला हुआ है चेहरा सबका गम की हुई बिदाई,
बधाई हो बधाई घर में जुड़वा बिटिया आई।1।
घर मेरे अब खुशियां होंगी,
जश्न मनेंगी सावन मे,
हाथों में चमकेगी राखी,
मेरी भी इस सावन में,
गुल्लक अपना मैं भी तोडूं,
रक्षा बंधन आने में,
बहना को नजराना दूंगा,
राखी को बंधवाने में,
कब बोलेगी बहना उत्सुक,
पाँच साल का भाई,
हाथ से अपनी माँ कब बहना,देगी हमें मिठाई,
बधाई हो बधाई घर में जुड़वा बहना आई।2।
काश ये खुशियां घर-घर होती,
बेटी को घर आने में,
नफरत कोई भेद ना होता,
बेटी को अपनाने में,
आज की दादी कल की बेटी,
पुत्रवधु से लड़ती है,
जन्म लिया बेटी घर मे तो,
मुश्किल जीना करती है,
बेटी ही बेटी का दुश्मन,
बहन प्रिये है भाई,
मगर जश्न इस घर मे,दादी की मन्नत फल लाई,
बधाई हो बधाई घर में जुड़वा बिटिया आई।3।
!!! मधुसूदन !!!


काश ये खुशियां घर-घर होती,
बेटी को घर आने में,
नफरत कोई भेद ना होता,
बेटी को अपनाने में,….
दिल को छू गयी । अति सुंदर रचना
Sukriya apka pasand karne ke liye
गुल्लक अपना मैं भी तोडूं,
रक्षा बंधन आने में,
बहना को नजराना दूंगा,
राखी को बंधवाने में,
ye line mujhe bahut jyada pasand aaya kyoki meri do behne hai madhu or uski badi behan dono har saal ham sabhi bahiyon ko rakhi bandhti aayi hai aaj bhi raksha bandhan ke din un dono ka besabri se intejar rehta hai ab to badi behan ki shadi ho gayi hai to pata nahi aa payegi ya nahi par umeed to hai ki aayegi
Kya baat Danish ji……sachmuch bahno ke pyar se otprot raksha bandhan……sukriya aapka.
सुंदर रचना.
sukriya apka
बहुत अच्छा लिखा है बेटी के जन्म की
धन्यवाद पसंद करने के लिए।
I cant read hindi but will ask my mother to read, I think from the comments this is a beautiful piece on daughters.
Yes.. I want to write somthing about women by born.
Thank you very much.
Beautiful. A daughter is like the ray of sunshine that brings in warmth, sunshine and laughter. Very well written Madhusudan 🙂
Thanks for your great & valuable comments….
How beautiful!! A daughter gives a whole new meaning to different relationships and a reason to smile!!
Thanks for your valuable comments..
बहुत ही अच्छा लिखा है। नया शीर्षक भी बहुत खूब,।
सुक्रिया आपका पसंद करने के लिए।
बहुत सुन्दर सर , में आगे का पढने के लिए बेताब हु……
Sukriya aapkaa pasand karne ke liye…..Khushi huyee aapki chahat jaankar….Dhanyawaad aapka.