Matlab ki Duniyan
Image credit: Google
है प्रेम जहां है स्वर्ग वहाँ,
मतलब का साथी क्या जाने,
आँखों से बहते दरिया को,
बेदर्द भला क्या पहचाने।
है स्वार्थ भरा जिसके मन में,
छल उसका है हथियार बड़ा,
मतलब से ही रिश्ते उसके,
होते मतलब से साथ खड़ा,
हँसना,गाना, रूठना,झुकना,
सब नखरे होते मतलब से,
आंखों से बहते हर आंसू ,
संग दर्द भी होते मतलब से,
जब प्रेम नहीं दिल मे जिसके,
वो प्रेम की कीमत क्या जाने,
सीसे और दिल में भेद भला,
छल करने वाला क्या जाने।
है काँच अगर कोई टूटा,
मिल जाते हैं खरीदार मगर,
दिल टूट गया मुश्किल जीवन,
बिन मंजिल के सुनसान डगर,
चलना बचकर अब राहों में,
हर कदम यहाँ पर धोखा है,
मुश्किल से मिलता प्यार यहाँ,
मखमल ही काँट चुभोता है,
मुश्कान तले बिष है जिसका,
अमृत का मतलब क्या जाने,
आँखों से बहते दरिया को,
बेदर्द भला क्या पहचाने।
!!!मधसूदन!!!
Love is where heaven is there,
What does the companion mean,
Darya flowing out of eyes,
Do not know what is unbearable.
In the mind of the self,
Her trick is bigger weapon,
By the relationship itself,
Would stand with by means of,
Laugh, sing, ruth, bow,
By all means being tantrums,
Every tear flowing through the eyes,
With pain also means,
When love is not in the heart,
What is the value of love,
Due to lead and heart,
What the trickster knows.
The center of broken lead here,
But the buyers are found,
Heart breaks hard life,
The deserted dragon of the bin floor,
Staying away from the road now,
Every step is cheated here,
Hardly get love here,
The velvet is thorny,
The sea of poison,
What does nectar mean,
Darya flowing out of eyes,
Do not know what is unbearable.
!!!Madhusudan!!!


very nice….
Sukriya apka….
बहुत खूब!
धन्यवाद आपका—-स्वागत आपका।
Very nice
Dhanyawad apka….
wow.sahi he
धन्यवाद आपका पसंद करने और सराहने के लिए
सुन्दरता और सत्य दोनो ही पूर्णता आपकी कविता में हैं सर।😊
बहुत बहुत धन्यवाद आपका पसंद करने और सराहने के लिए।
Ati sundar
Sukriya apka….
😊
Kamal ki prastuti!
Bahut bahut dhanyawad apka….
इंसान के मतलब का कोई मतलब [ अर्थ ] नहीं समझ सकता
बहुत ही सटीक और सुंदर
Dhanyawad Tanupriya ji ….pasand karne aur sarahne ke liye….
मतलब की दुनिया
और दुनिया का मतलब
बहुत सुंदर सबब
सुप्रभात मित्र अच्छा लिखा है आपने
धन्यवाद मित्र आपने पसंद किया।आपका ये प्रतिक्रिया spam box में चला गया था जिसे देख नही पाया।
Ji sir duniya ti thi hi matlabi
Sukriya apka…..