Yaaden
मैं हूँ,मैं नहीं भी हूँ,
परन्तु,
तुम ही तुम हो,
मैं जहां भी हूँ।
अजीब हैं येे यादें,
आती है सबकुछ,
डूबा जाती है,
गिरता हूँ,
सम्हलता हूँ,
फिर तेरी यादों की,
दरिया में
उतर जाता हूँ।
गलती हुई है,
नादानी कर बैठा,
कभी निकला नहीं घर से,
तभी तो,
रेगिस्तान को,
समन्दर समझ बैठा,
अब खुद को,
बहुत समझाता हूँ,
तुमसे दूर होने की,
निरंतर,
तरकीब लगाता हूँ,
परंतु,
जब भी पलकें बंद करूँ,
उसी बवंडर में,
खुद को उलझा,
पाता हूँ।
दिल पर लगी निशान,
मिटाना,
आसान नहीं,
सच है तुझे भुलाना भी,
आसान नहीं,
माना कि मेरी यादों पर,
तेरा ही सल्तनत है,
फिर भी,
जीवन में मेरे,
तेरा वापस आना भी,
आसान नहीं,
खुली आंखों में,
तेरी ही,
जालिम सूरत है,
बंद आंखों में,
तेरी ही,
हुकूमत है,
तो लो आंखों को,
बंद करता हूँ,
उसी बवंडर के अधीन,
पुनः खुद को करता हूँ,
जहाँ,
मैं हूँ,मैं नहीं भी हूँ,
परन्तु,
तुम ही तुम हो,
मैं जहां भी हूँ।
!!!Madhusudan!!!


Yadein zindagi ko aur bhi khoobsurat banate hai. As always another beautiful composition Madhusudan 👍
Yaaden gudgudaati hai,
Kayee saal peechhe le jaati hai…..bilkul sahi kaha…..dhanyawad apkaa pasand karne aur sarahne ke liye..
कविता के शब्द, भाव, लय और अवसान तक सब बहुत उम्दा है सर!😊
Sukriya apne pasand kiya aur saraahaa…….waise maine ye kavita Abhay ji ki kavita se prabhavit hokar unke comments me kikha tha…..dhanyawad apka…
😊😊👍
वाह सर…. 🙏🙏🙏
सुक्रिया आपका आपको अच्छा लगा और सराहा।
Swagat h sir
Wahhh…
Thank you very much…
Madhusudan bahut sundar kavitaa likhi hai —
तुम ही तुम हो,
मैं जहां भी हूँ।
Bahut bahut dhanyawad apka apne pasand kiya aur sarahaa….
Sundar sir behatarin
Dhanyawad apka apne pasand kiya aur saraahaa…..
लाजवाब पेशगी है दिल की
धन्यवाद आपका अपने पसंद किया और सराहा।
Very nice.
Sukriya sir
Well said sir
Thank you very much for your valuable comments..
It’s a pleasure for me, sir !
Most welcome…
bahut hi umda kavita likha hai aapne madhusudan ji bahut hi umda bahut khub
सुक्रिया दानिश जी आपको ये कविता अच्छी लगी आपने पढ़ा और सराहा।