Jeene ke Kayee Thikaane
मैं भी एक रेस का घोड़ा था,मतवाला हाथी के जैसा,
चीते सी फुर्ती मुझमें थी,थी तेज नजर बाजों जैसा,
पर दिल कोमल था पत्तों सा,जिसके आगे मैं हार गया,
एक मस्त हवा की झोंका पर,तन-मन अपना मैं वार गया |
फिर रेस हमारा बिखर गया,मतवाले हम दिल खो बैठे,
फिर छोड़ के डाली साथ उड़े,खुद का सुधबुध सब खो बैठे,
वह चंचल पवन की झोंका सी,कुछ दूर चली फिर ठहर गई,
ख़्वाबों का एक बवंडर था,पल भर में सबकुछ बिखर गयी,
जब आंख खुली सुनसान डगर,मानो ये दुनिया ठहर गया,
मैं था गुलशन का शहजादा,वो क्या ठहरी सब ठहर गया|
वो जश्न मनाती दुनियाँ में,में शोक में डूबा एक राही,
मैं भूल गया था जीवन में,सब मतलब के ही हैं साथी,
मरने के अगर बहाने सौ,जीने के लाख ठिखाने हैं,
सागर उस पार अगर जाना,दुनियाँ में और भी नावें हैं,
वो आज भटकती नदियों में,मैं सागर पार बिंहशता हूँ,
सच कई ठिकाने जीने के,मैं कल से ज्यादा हँसता हूँ,
वह दूर से देख तरसती है पदचिन्ह जिसे मैं छोड़ा हूँ,
मैं कल भी रेस का घोड़ा था,मैं आज भी रेस का घोडा हूँ|
!!! मधुसूदन !!!


Ati sundar……Share kar lu kya
Sukriya apka pasand karne ke liye….Bilkul share kar lijiye…khushi hogi….
Ati sundar……
Beautiful!! A well said line race ka ghodha and in running we forget to live!! Very beautiful poem sir!!
Thanks for your valuable comments…
Welcome 😊
That’s too good brother
Thanks for your valuable comments..brother.
Very nice sir
Thank you very much.
Meri dua h app aese hi haste muskurate, aage badhte rahiye…..
Khubsurat rachna…
Pasand karne aur sarahne ke liye aapko koti koti dhanyawad.
😊🙏
Yeh race ka ghoda kagi lambha chalega👍 very well written Madhusudan!
DHANYAWAAD APKA ….PASAND KARNE EVAM TARIF KARNE KE LIYE.
very beautiful.
DHANYAWAAD APKA……SARAHNAA KARNE KE LIYE
Bahut hi sunder
DHANYAWAAD APKAA SARAHNAA KARNE KE LIYE
बहुत खूब। बहुत ही अच्छी रचना है आपकी।
BAHUT BAHUT DHANYAWAAD SARAHNAA KARNE KE LIYE.